हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्यूनिटी के कमजोर होने पर हमें कई तरह की समस्याओं या बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस वायरस से संक्रमण होने का खतरा अधिक रहता है। इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने पर हमारा शरीर आसानी से बीमारियों की पकड़ में आ जाता है और साधारण बीमारी भी काफी खतरनाक हो जाती है।
यदि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा है तो हम काफी बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं। आजकल हम लोग कोरोना वायरस यानी COVID-19 खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे हैं। यह आसानी से हमारे शरीर को पकड़ लेता है।
कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी के समय में आयुष मंत्रालय की तरफ से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिनको अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम अपनी इम्यूनिटी सिस्टम यानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें
हमारे शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हम कई उपाय अपने घर पर ही कर सकते हैं। इन उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी सिस्टम को आसानी से मजबूत कर सकते हैं।
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाये
हमें अपने दैनिक आहार में कई तरह की फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए । यह फल और सब्जियां हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से आप अपने यूनिट सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय
इम्यूनिटी को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी है। फलों में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं। इम्यून बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड / फल
फलों में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स की मात्रा को बढ़ाते हैं। वाइट ब्लड सेल्स शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार है। आइये जानते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए :
- सेब : सेब में मौजूद मुख्य पोषक तत्व विटामिन सी व पोटैशियम अच्छी मात्रा पाया जाता है। रोजाना सेब का सेवन करने से यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और रक्तचाप की समस्या ठीक रहती है।
- संतरा : संतरा को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों जैसे कि कैंसर से बचाव, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- अंगूर : अंगूर का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है बताइए हमें रोगों से लड़ने में सहायता करता है। हरे व काले अंगूरों में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं।
- आंवला : आंवले में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इससे इम्यून सिस्टम को बहुत मजबूत बनाता है। रोज आंवले का रस सेवन करें इससे अनेक बीमारियों से बचाव होता है।
- केला : केले को शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले फलों में से सबसे अहम माना जाता है। यह हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। केला खाने से अल्सर, एनीमिया, ब्लडप्रेशर, डिप्रेशन आदि ठीक रहता है।
- बादाम : जुकाम से बचाव के लिए शरीर में विटामिन E का होना बहुत जरूरी। विटामिन E इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। बादाम में विटामिन E के साथ-साथ हेल्दी फैट भी पाया जाता है। आधा कप बादाम आपके हर दिन के जरूरतमंद विटामिन मात्रा को पूरा करेगा।
- नाशपाती : यह पेक्टीन फाइबर व पोटैशियम का स्रोत है। इसमें सोडियम, फॉस्फोरस, कॉपर, विटामिन ए, सी भी होता है।
- खट्टे फल : खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम बढ़ाता है और कोल्ड-कफ से लड़ने के लिए शरीर को मजूबत बनाता है। अधिकतर रोगों में डॉक्टर मरीज को खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं। खट्टे फलों में अंगूर, संतरे, कीनू, नींबू आते हैं।
- तरबूज जूस : तरबूज आपको किसी भी फ्रूट मार्केट में बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इसमें विटामिन ए विटामिन सी मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस ड्रिंक से आप के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ -साथ अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द भी होता है तो ये जूस, उस दर्द को भी दूर करने में मदद करेगा।