अखरोट को सेहत का खजाना माना जाता है। अगर अखरोट का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो यह है हमें कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। यह बाजार में मिलने वाले सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स में से एक होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
अखरोट को हमारे दिमाग या मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे अखरोट खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और हमें यह किन बीमारियों से बचा सकता है।
अखरोट खाने के फायदे
- ह्रदय के लिए : अखरोट हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद करता है।नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से हमारी हृदय प्रणाली स्वस्थ रहती है। इसके अलावा यदि आप उच्च रक्तचाप की बीमारी से परेशान है तो अखरोट का सेवन आपको काफी राहत पहुंचा सकता है।
- मस्तिष्क के लिए : काफी शोध के बाद यह बात सामने आई है कि अखरोट का सेवन नियमित रूप से करने से हमारा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है।इसके सेवन से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है।
- कैंसर के लिए : जैसा कि हम सभी जानते हैं कैंसर एक जानलेवा बीमारी है बहुत से शोध में यह बात सामने आ चुकी है की अखरोट का सेवन नियमित रूप से करने से हमें कई तरह के कैंसर से बचा जा सकता है जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर। कैंसर जैसी घातक समस्या को दूर रखने में अखरोट फायदेमंद साबित हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, अखरोट में एंटीकैंसर प्रभाव पाया जाता है।
- हड्डियों की मजबूती के लिए: अखरोट में मौजूद पोषक तत्व हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अखरोट में कैल्शियम और विटामिन-डी भी पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है।
- वजन कम करने के लिए: अगर आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो अखरोट का सेवन नियमित रूप से करने से आप बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। यह आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में हेल्प करता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलरी होती है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए: यदि आप या आपके परिवार में कोई भी महिला गर्भवती है तो नियमित रूप का अखरोट करने से उन्हें कई तरह की परेशानियों से बचाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान अखरोट का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अखरोट में पाए जाने वाले फैटी एसिड, विटामिन ए और ई होने वाले शिशु के मानसिक विकास में मदद कर सकते हैं।
- उच्च रक्तचाप: उच्च रक्तचाप की स्थिति में हृदय संबंधी रोग होने का जोखिम बना रहता है। ऐसे में उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर रखना बेहतर होगा। इसके लिए अखरोट का सेवन करना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एक शोध के अनुसार, अखरोट का सेवन उच्च रक्तचाप को कम करने का काम कर सकता है।
- डायबिटीज: डायबिटीज या मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी में अखरोट का सेवन नियमित रूप से करने से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अखरोट का सेवन मधुमेह की रोकथाम में मददगार हो सकता है । रोजाना भीगे अखरोट खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है। यह टाइप -2 डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- कब्ज में मददगार: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आजकल की अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से हम पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हीं समस्याओं में से एक समस्या है कब्ज। अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है। पेट सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा।
- इम्यूनिटी बढ़ाता है अखरोट: अखरोट का नियमित रूप से सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो हमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। अखरोट में में ऐंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और आपको कई बीमारियों में बचाने में मदद करता है।
- तनाव कम और नींद बेहतर: अखरोट खाने से कई मायनों में आपका तनाव और स्ट्रेस कम होता है और आपको अच्छी नींद भी आती है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
- शुक्राणुओं को बढ़ाने में: भीगा हुआ अखरोट खाने से न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहती है बल्कि स्पर्म हेल्थ और फर्टिलिटी भी बेहतर बनी रहती है। अखरोट खाने वाले पुरुषों के शरीर में मौजूद स्पर्म की शेप, गतिशीलता, सब बेहतर होती है उन पुरुषों की तुलना में जो अखरोट नहीं खाते हैं।
- त्वचा एवं बालों के लिए: अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न केवल आपकी त्वचा को बेहतरीन बनाता है बल्कि आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है।
अखरोट की तासीर
अखरोट एक सूखा मेवा या ड्राई फ्रूट है जिस की तासीर गर्म और खुश्क होती है। इसकी तासीर गर्म और खुश्क होने के कारण इसको सर्दियों में सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन सर्दियों में शरीर को गरम रखने में मदद करता है। अगर आप बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्मियों में अखरोट का सेवन करना चाहते हैं तो आप इसको नियमित रूप से कम मात्रा में ही लें। इसका अधिक सेवन करने से आपको किसी प्रकार की समस्या भी हो सकती है।
अखरोट खाने का सही तरीका
- आप केले या दही में 2-3 अखरोट को मिलाकर उसका मिश्रण तैयार करें और इसका सेवन करें।
- आप नींबू के रस में काली मिर्च,लहसुन, जैतून का तेल, नमक तथा अखरोट मिलाकर अच्छे से पीसकर इसका पाउडर बनाएं और जैम के रूप में इसका उपयोग करें।
- सलाद के साथ अखरोट को मिलाएं और सलाद को अधिक स्वादिष्ट बनाएं।
- अखरोट को कैरेमल, मिश्रित सलाद, किशमिश मशरूम , पास्ता आदि के साथ मिलाएं और सेवन करें।
अखरोट के नुकसान
- जैसा कि हम सभी जानते हैं एक अखरोट का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन अत्यधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करने से यह हमें काफी नुकसान भी पहुंचा सकता है।
- एक दिन में पाँच से ज़्यादा अखरोट खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
- जैसा कि हम जानते हैं कि अखरोट की तासीर गर्म तथा खुश्क होती है इसलिए अखरोट का सेवन करने से ज्वर, छालें जैसे रोगों का सामना करना पड़ सकता है।
- यदि आप कफ की समस्या से परेशान हैं तो आपको अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए।
- गर्भवती अवस्था में इसका ज़्यादा सेवन करने से वज़न में वृद्धि हो सकती है।
- साधारण अवस्था में भी इसका ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।