बच्चों की लंबाई बढ़ाने के तरीके

स्वस्थ शरीर हर किसी व्यक्ति की कामना होती है लेकिन अगर बचपन से ही इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो हमें आगे चलकर के कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की लंबाई ना बढ़ना इन्हीं समस्याओं में से एक है।

बेशक, हाइट कुछ हद तक आनुवंशिक भी होती है, लेकिन अगर बचपन से ही ध्यान दिया जाए, तो किसी भी बच्चे की हाइट अच्छी हो सकती है। इसके लिए बच्चों के खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।

लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपचार
बच्चों की लंबाई माता-पिता की जींस पर भी निर्भर करती है। सामान्यता अगर माता-पिता की लंबाई ठीक है तो बच्चों की लंबाई भी ठीक होती है। बच्चों के खानपान और दैनिक दिनचर्या में बदलाव कर बच्चों की हाइट को बढ़ाया जा सकता है।

दरअसल, पोषक तत्व और शारीरिक गतिविधियों की कमी बच्चों के कद को प्रभावित करती हैं, जिनके बारे में विस्तार से हम नीचे बता रहे हैं।

  1. दैनिक आहार: संपूर्ण पोषक तत्व युक्त भोजन बच्चों की लंबाई बढ़ाने में काफी मददगार होता है। यदि बच्चों को संपूर्ण पोषक भोजन प्रतिदिन दिया जाए तो उनकी हाइट आसानी से बढ़ाई जा सकती है। दरअसल, पोषक तत्व की कमी यानी मालन्यूट्रीशन भी शरीर के विकास में बाधा बनती है। ऐसे में संतुलित आहार का सेवन किया जाना जरूरी होता है।
  2. शारीरिक गतिविधियां: शारीरिक गतिविधियां बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। यदि बच्चा व्यायाम खेलकूद जैसी शारीरिक गतिविधियों में दैनिक रूप से हिस्सा लेता है तो उसके शरीर के विकास तेजी के साथ होता है। दैनिक गतिविधियों में व्यायाम को शामिल करने से लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है। 

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के उपाय

  1. संतुलित आहार: जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सभी पोषक तत्व युक्त भोजन बच्चों के विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए कई तरह के पोषक तत्व की आवश्यकता होती है ।अपने बच्चे की डाइट में कई प्रकार के पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर हाइट बढ़ाने में उनकी मदद की जा सकती है,जैसे कि विटामिन डी, जिंक, आयरन, विटामिन सी, प्रोटीन।
  2. हरी सब्जियां:  हरी सब्जियां जैसे पालक, मैथी, भिंडी, मटर एवं अन्य पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं, जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। बींस भी एक अच्छा विकल्प है। 
  3. दूध: प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए बच्चों की डाइट में दूध जरूर शामिल करें, ताकि उनकी सेहत भी बनी रहे और लंबाई भी बढ़े।
  4. सूखे मेवे: सूखे मेवे जैसे – बादाम, अखरोट, किशमिश, पिस्ता, खजूद आदि प्रोटीन के साथ-साथ मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं। ये न केवल दिमाग को पोषण देते हैं बल्कि शारीरिक विकास में भी बेहद अहम होते हैं। 
  5. सोया: सोयाबीन शरीर के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें अमीनो एसिड के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
  6. अंडा : इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, डी, राइबोफ्लेविन एवं अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों के शारीरिक एवं दिमागी विकास में मददगार साबित होते हैं। 
  7. क्या नहीं खाना चाहिए: कई तरह के खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने से बच्चों के शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। शारीरिक विकास का ही एक हिस्सा हाइट भी है। जब शारीरिक विकास में ही बाधा होगी, तो हाइट भी तेजी से नहीं बढ़ेगी। ऐसे में जंक व फास्ट फूड से दूरी बनाई रखनी चाहिए। इसके अलावा, अधिक चीनी और कैफिन युक्त खाद्य पदार्थ भी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
  8. व्यायाम और खेल कूद: शारीरिक गतिविधियां बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। यदि बच्चा व्यायाम खेलकूद जैसी शारीरिक गतिविधियों में दैनिक रूप से हिस्सा लेता है तो उसके शरीर के विकास तेजी के साथ होता है। दैनिक गतिविधियों में व्यायाम को शामिल करने से हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है। खेलकूद, व्यायाम, दौड़ या शारीरिक श्रम, शरीर की विकास प्रक्रिया को तेज करती है और रक्तसंचार को बेहतर करने में मददगार है। व्यायाम और खेलकूद से शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर को एक्टिव बनाने में मदद मिलती है। इस प्रकार की गतिविधियों में दौड़ना, स्विमिंग और रस्सी कूद शामिल है। 
  9. योगाभ्यास : रोजाना योगासन या योगाभ्यास करने से हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है। उन्हीं समस्याओं में से एक है छोटे कद की समस्या। योगाभ्यास से इस समस्या को कुछ हद तक दूर किया जाता सकता है। कुछ योगाभ्यास जैसे कि सूर्य नमस्कार, ताड़ासन तथा मार्जरी आसन को रोजाना करने से बच्चों की हाइट को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। योग लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोंस को एक्टिव कर देते हैं।
  10. पर्याप्त नींद :पर्याप्त नींद लेना भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। अपर्याप्त नींद भी शारीरिक विकास में बाधा डाल सकती है। ग्रोथ हार्मोन सामान्य रूप से रात के समय में ही रिलीज होते हैं, जिससे हाइट बढ़ती है।एक शोध के अनुसार बच्चे जब सोते हैं, तब उनका विकास हो रहा होता है क्योंकि इस दौरान कोशिकाएं नए ऊतकों का निर्माण करती हैं।

Leave a Comment