तरबूज खाने के 16 बेशुमार फायदे

 जैसे ही गर्मियां शुरू होती है वैसे ही हमें बाजार में जगह-जगह पर तरबूज के ढेर नजर आने लगते हैं। गर्मी में तरबूज खाने के बेशुमार फायदे हैं।  तरबूज हमें गर्मियों में कई तरह की समस्याओं से बचाता है। तरबूज में पानी की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है इसीलिए यह हमें गर्मियों में कई तरह की बीमारी और समस्याओं से बचाने में मददगार साबित होता है।

गर्मियों में गले को तर करने और गर्मी को दूर करने का तरबूज से अच्छा विकल्प और कोई हो नहीं सकता। तरबूज एक ऐसा फल है जो हमें गर्मियों में भूख से बचाता है और साथ ही साथ हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरी करता है। आज हम आपको तरबूज खाने के बेमिसाल फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे :

तरबूज खाने के बेशुमार फायदे:

  1. त्वचा के लिए फायदेमंद : तरबूज हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता जो त्वचा की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है।
  2. वजन कम करने में मददगार: वजन कम करने के लिए अपने आहार में तरबूज को जरूर शामिल करना चाहिए। तरबूज में बहुत कम कैलोरी होती है लेकिन ये बहुत लंबे समय तक पेट को भरा फील करता है।
  3. हृदय संबंधी बीमारियों में : हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। तरबूज कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  4. इम्यून मजबूत करता है : तरबूज हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होता है। तरबूज में विटामिंस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे यह हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  5. आंखों के लिए अच्छा है: तरबूज में मौजूद विटामिन ए हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है इसलिए तरबूज का सेवन करना हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है।
  6. दिमाग रहता है शांत : तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। असल में तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है।
  7. चेहरे पर लाता है निखार: तरबूज के साथ-साथ तरबूज के बीच भी काफी उपयोगी होते हैं। तरबूज के बीज को पीसकर इसका लेप चेहरे पर लगाने से यह हमारे चेहरे पर निखार लाना है। तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से निखार तो आता है ही साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं।
  8. सिर दर्द में भी आराम: तरबूज के बीजों का लेप सर पर लगाने से यह हमें सर दर्द में भी छुटकारा दिला सकता है।
  9. हाई बीपी वालों के लिए : हाई बीपी की जिनको समस्या हो उन्हें तरबूज जरूर खाना चाहिए। तरबूज में बहुत कम मात्रा में सोडियम होता है और ये ठंडा भी होता है।
  10. कब्ज की समस्या में मददगार: तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।
  11. कैंसर रोधी: तरबूज में लाइकोपिन नामाक एंटी ऑक्सीडेंट हॉटा है जो कि टैरोजोज को लाल रंग देता है। ये एंटी ऑक्सिडेंट लिपोकिन ह्युम कैंसर से बचता है और अपकी त्वचा को अल्टावॉयलेट किरणों से सुरक्षित रखता है।
  12. मजबूत हड्डियां: तरबूज में मौजूद लिपुकोन अपकी हड्डियां को मजबूत बनाने में मदद करता है। तरबूज का नियमित रूप से सेवन करने से हमारी हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाती है।
  13. स्टोन है तो जरूर खाएं तरबूज : जिन लोगों को किडनी में स्टोन है या स्टोन होने की प्रॉब्लम हो उन्हें तरबूज खूब खाना चाहिए। क्योंकि तरबूज में पानी की अधिकता होती है और ये किडनी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसलिए इसे खाना फायदेमंद होगा।
  14. पाचन स्वास्थ्य : पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए तरबूज आपकी मदद कर सकता है। तरबूज में पानी की अधिकता होती है और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम तत्व माना जाता है। पेट की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आप अपने दैनिक आहार में तरबूज को शामिल कर सकते हैं।
  15. दमा के लिए : यहां फिर से तरबूज में मौजूद लाइकोपीन का लाभ देखा जा सकता है। यह एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए कारगर साबित हो सकता है।
  16. मधुमेह : मधुमेह जैसी घातक बीमारी के लिए भी तरबूज के लाभ बहुत हैं। इसमें शुगर की मात्रा कम होती है, इसलिए यह मधुमेह को बढ़ावा नहीं देता है।

जैसा कि हम सभी ने देखा कि तरबूज खाने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं लेकिन कुछ लोगों को तरबूज नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। तरबूज कुछ बीमारियों में बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे फायदे की बजाय नुकसान भी हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए  

कब नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन:

  1. अस्थमा या एलर्जी : अगर आप अस्थमा या एलर्जी की समस्या से परेशान हैं तो आपको तरबूज का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। तरबूज की तासीर ठंडी होती है और ये सांस की नली में सूजन पैदा कर सकता है। साथ ही इससे छींक की समस्या भी बढ़ सकती है।
  2. चावल या दही के साथ तरबूज : चावल तथा दही के साथ तरबूज का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप चावल या दही खा रहे हैं तो आपको तरबूज से दूर रहना चाहिए।
  3. खाली पेट तरबूज का सेवन:  खाली पेट तरबूज का सेवन करने से उल्टी या पेट की अन्य तकलीफों का कारण बन सकता है। इसलिए आपको खाली पेट तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए।
  4. तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी : तरबूज खाने के बाद कभी भी तुरंत पानी न पीएं। तुरंत पानी पीने से उल्टी हो सकती है। अगर मुंह में मीठापन बना हो तो आप केवल कुल्ला करें।
  5. रात के समय तरबूज : रात के समय तरबूज नहीं खान चाहिए, क्योंकि ये कफ बढ़ा सकती है और इससे परेशानी बढ़ सकती है।

आप इन टिप्स का video को हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते है. इस आर्टिकल को वीडियो के रूप मैं देखने के लिए निचे दिए गए वीडियो को स्टार्ट करे

Leave a Comment